जलालगढ़: जलालगढ़ में गूंजा 'जय श्री श्याम' का जयकारा, ठाकुरबाड़ी मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन
जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र के आनंद कंद ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्याम परिवार के तत्वावधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इसे एक बड़े धार्मिक आयोजन का रूप दे दिया।