रायबरेली: ऊंचौरी निवासी प्रधानपति की जमीन पर दबंग विपक्षियों द्वारा प्रशासन के खाली कराने के बाद भी किया जा रहा कब्जा,DM से शिकायत
महाराजगंज तहसील,थाना बछरावां के अंतर्गत आने वाले,ऊंचौरी गांव के प्रधानपति,जितेंद्र कुमार ने,डीएम ऑफिस पहुंचकर,शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव के ही,दबंग विपक्षों द्वारा उनकी जमीन पर,प्रशासन द्वारा खाली कराए जाने के बाद भी,दोबारा से कब्जा किया जा रहा है।मना करने पर मारपीट करते हैं।पीड़ित ने डीएम से विपक्षियों पर,कठोर कार्यवाई किए जाने की मांग की है।