झांसी: 5 साल बाद उछला इंटर कास्ट मैरिज का मुद्दा, उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित दंपति ने एसएसपी से लगाई गुहार
Jhansi, Jhansi | Dec 18, 2024 मामला झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र से है। जहां पर एक ब्राह्मण लड़की ने दलित लड़के से प्रेम विवाह किया तो दलित पति व परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। पत्नी तनु पस्तोर का आरोप है कि उल्दन थाना पुलिस का एक एस.आई पति व उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहा है। जिसकी शिकायत पीड़ित दंपति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की है।