हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड वार्ड संख्या 3 में पुलिस ने एक 28 वर्षीय विवाहिता के शव को बरामद किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर अरेराज डीएसपी,हरसिद्धि पुलिस पहुंची। जहां अनमोल साह के 28 वर्षीय पत्नी माधुरी देवी का शव घर में पंखे से लटकते पुलिस ने बरामद किया। उक्त घटना को लेकर पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ किया। वहीं घटना के बाद परिजन फरार है।