अमरोहा: मोहल्ला लाल मस्जिद से अमरोहा नगर थाना पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, किया चालान
Amroha, Amroha | Apr 2, 2024 सोमवार को नगर थाना पुलिस में धारा 323, 504,506,324,325 में फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया और उसका संबंधीत धारा में चालान किया गया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया है कि वारंटी वसीम पुत्र नन्हे मोहल्ला लाल मस्जिद को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है और उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया गया है।