अजमेर: रामगंज थाना क्षेत्र स्थित कंजर बस्ती में विवाहिता ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की, पुलिस कर रही है जांच
Ajmer, Ajmer | Oct 24, 2024 रामगंज थाना क्षेत्र स्थित कंजर बस्ती में विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी रामगंज थाना पुलिस को मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।