कोल: खेरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने गई महिला के 10 हजार रुपये कीमत के सैंडल चोरी, महिला ने दुकानदार पर लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Jan 7, 2025 अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के खेरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने गई महिला के ₹10000 कीमत के सैंडल चोरी हो गए।महिला ने दुकानदार पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। महिला का आरोप है कि उसने दुकानदार के कहने पर ही अपने सैंडल दुकान के सामने उतारे थे। जब वह पूजा करके वापस लौटी तो उसके सैंडल नहीं मिले।जिसके उपरांत उसके द्वारा दुकानदार पर आरोप लगाया गया।