धमतरी: आंगनबाड़ी में तालाबंदी के बाद प्रशासन हरकत में आया, पेड़ काटने पहुंचा बन अमला, जानिए पूरा मामला
आंगनबाड़ी में विशालकाय पेड़ की वजह से बच्चों में खतरा मंडराने लगा था जिसका विरोध वार्डवासियों ने किया था और आज तालाबंदी भी आंगनबाड़ी में कर दी गई थी जिसके बाद वनविभाग की टीम मौके में पहुंची और पेड़ को काटने की प्रक्रिया शुरू की गई आपको बता दे कि यह विशालकाय पेड़ रिसाइ पारा पश्चिम में स्थित है जिसे काटने को लेकर वार्ड के लोग काफी समय से अपनी मांग कर रहे थे