बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव शक्ति नगर स्थित एक घर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान गया जिले के बेलागंज के रहने वाले रोहित कुमार के रूप में की जा रही है। इस घटना के बाद परिवार वालों के बीच शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है। गुरुवार की दोपहर 12:45 के करीब कि मामला है।