डुमरी: आरसी चर्च नवाडीह में ख्रीस्त राजा तीर्थ यात्रा पर्व धूमधाम से मनाया गया, शोभायात्रा निकाली गई
Dumri, Gumla | Nov 23, 2025 डुमरी आरसी चर्च नवाडीह में रविवार को ख्रीस्त राजा तीर्थ यात्रा पर्व बड़े ही धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुख्य अनुष्ठानकर्ता फादर ब्यातुष किंडो ने मिस्सा पूजा सम्पन्न कराई। इस दौरान उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु सत्य और जीवन के राजा हैं, जिन्होंने न्याय, शांति और भाईचारे का मार्ग मानवता को दिखाया। हजारों की संख्या में धर्मलंबी रहे।