गुना नगर: गुना में मतदान प्रतिशत बढ़ाने नगर पालिका ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से शहर में निकाली मतदाता जागरूकता रैली
गुना लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने नगर पालिका गुना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से 26 अप्रैल को शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। शहर के मार्गो से निकली रैली लाल परेड मैदान पर पहुंची। मतदाताओं को 7 मई 2024 को मतदान करने की आधिकारी कर्मचारियों ने शपथ दिलाई।