संग्रामपुर: संग्रामपुर से 12 वर्षीय बालक लापता, पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार
संग्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 से एक 12 वर्षीय बालक के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लापता बालक की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बालक की मां डोली देवी ने संग्रामपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।