पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की अगुवाई में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।रविवार को कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर विशेष अभियान के तहत कोतवाली की सी सी टीम द्वारा एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।और लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।