मुंगेर: मुंगेर के विभिन्न इलाकों में छठ प्रतिमाएं स्थापित, श्रद्धालुओं में उत्साह
Munger, Munger | Oct 27, 2025 सोमवार शाम 5:00 बजेलोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मुंगेर जिले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। शहर के विभिन्न इलाकों — श्यामपुर, लाल दरवाजा, दलहट्टा, तीन नंबर गुमटी, सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ माता की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रतिमाओं के पास भक्ति गीतों की गूंज और दीपों की रोशनी से वातावरण आध्यात्मिक हो उठा है।