हज़ारीबाग: हजारीबाग शहर में कुत्तों का आतंक,सड़कों और गलियों में लोगों का चलना मुहाल
शहर में कुत्तों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कुत्तों के दहशत से महीलाओं, बच्चे से लेकर बूढ़े तक डरे हुए है।सड़कों और गलियों में लोगों का चलना मुहाल हो चुका है। चिंता का विषय यह है कि यह कुत्ते सड़क पर आवागमन कर रहे हैं। लोगों पर झुंड बनाकर दौड़ पड़ते हैं।जिससे कई बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त भी हो जाते है।