हाथरस: हाथरस शहर में PCS परीक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई PCS परीक्षा को लेकर हाथरस शहर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी राहुल पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सतर्कता के साथ निष्पक्ष तरीके से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।