चैनपुर स्थित जैसवाल पेंट्स में जेके वॉल पुट्टी कंपनी की ओर से वॉल पेंटिंग कार्य से जुड़े कारीगरों एवं तकनीशियनों के लिए एक विशेष बैठक सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पेंटर्स को जेके वॉल पुट्टी के बेहतर उपयोग, गुणवत्ता और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी देना तथा उनके कार्य में योगदान को सम्मानित करना था।