चित्तौड़गढ़: स्टॉप स्टिक से गाड़ी के टायर बस्ट करने के बावजूद तस्कर रिवर्स में भागे, भाव नाथ की खेड़ी जंगल में छोड़ा 205 किलो डोडा चूरा
पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि नशे के विरूद्ध निर्णायक धर्म-युद्ध के रूप में प्रारम्भ किये गये ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के अन्तर्गत उक्त कार्रवाई की गई. थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया के नेतृत्व मे गश्त के दौरान भालुण्डी तिराहा पर नाकाबंदी की जा रही है.