पीथमपुर मारपीट केस: तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार 4 मार्च को राऊ रोड स्थित शिव ढाबा के पास फरियादी सागर पटेल और उसके साथियों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी।