नारायणगंज: गुंदलई के पास दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान
रफ्तार का कहर, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान गुंदलई के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक की मौत 27 मार्च शुक्रवार को करीब तीन बजे नारायणगंज तहसील के निवास अंतर्गत ग्राम गुंदलई के पास एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए