गाज़ियाबाद: थाना मुरादनगर पुलिस ने हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुरादनगर पुलिस ने रविवार को फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सलमान नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हिन्दू जागरण मंच के माध्यम से एक तहरीर प्राप्त हुई थी। तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा आरोपी को हिरासत में लिया ले लिया गया है।