गाज़ियाबाद: मोदीनगर में फीमेल डॉग के साथ अश्लील हरकत करता नजर आया युवक, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के मोदीनगर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया, जहां एक युवक फीमेल डॉग के साथ अश्लील हरकत करता हुआ नजर आया। युवक की इस अश्लील हरकत से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद पुलिस ने मामले से जुड़े अभियुक्त को रविवार को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।