उतरौला: उतरौला के अंबेडकर चौराहे पर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया 76वां संविधान दिवस
उतरौला बलरामपुर उतरौला तहसील अंतर्गत बाबा फक्कड़ दास चौराहे पर आजाद समाज पार्टी द्वारा मनाया गया 76 वाँ संविधान दिवस इस अवसर पर उतरौला के अम्बेडकर चौराहे पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाबा साहेब को नमन किया।