करनाल: बसतली झाल पर नहर में डाले मरे हुए मुर्गे, जांच में जुटी पुलिस
Karnal, Karnal | Sep 1, 2024 जिस नहर के पानी को पूरा क्षेत्र खेतों में और अन्य काम में प्रयोग करते है, उनमें मरे हुए मुर्गे डाले जा रहे हैं। आज करनाल जिले के बसतली झाल के पास खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों ने मरे हुए मुर्गे व मुर्गियों को तैरते हुए देखे। लोगों ने कहा कि नहर में इस प्रकार से मरे हुए मुर्गे डालना लोगों के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है।