पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र में सिख महिला के साथ लूटपाट, बदमाशों ने महिला पर चाकू से किया हमला
चौक थाना क्षेत्र में दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक सिख महिला से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान महिला पर चाकू से हमला कर दिया जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं बदमाश पीड़ित महिला से ₹8000 नगद और एक मोबाइल छीनकर फरार हो गए।