अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालयों की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और आमजन को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।