हरदोई: इटौली पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटी बाइक सवार रामखेलावन गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | May 19, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के इटौली पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।जिसमें बाइक सवार रामखेलावन पुत्र सूरत प्रसाद निवासी लाहपुर थाना हरियावां गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको इलाज के लिए हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक रामखेलावन सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है और वह ड्यूटी कर अपने घर वापस आ रहा था।