पयागपुर में बहुजन समाज पार्टी द्वारा सोमवार शाम 6 बजे कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।बैठक में सर्व समाज को पार्टी से जोड़कर 2027 में पांचवीं बार बहन जी को मुख्यमंत्री बनने को लेकर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुवे उमेश चंद्र द्वारा मायावती जी द्वारा किए गए कार्यों को भी बताया गया।