मकर संक्रांति पर्व को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार 1.30 बजे पुलिस अधिकारियों एवं नगर आयुक्त के साथ सरसैया घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए। महिलाओं के लिए स्नान के उपरांत कपड़ों को चेंज करने की विशेष व्यवस्था की गई है।