बहराइच: गेन्दघर मैदान में लगी अस्थायी पटाखा बाजार में आग पर दमकल कर्मियों ने एक मिनट में पाया काबू, सीएफओ ने दी जानकारी
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गेंद घर मैदान में लगाई गई अस्थाई पटाखा बाजार में सोमवार दोपहर को अचानक एक पटाखे की दुकान में आग लग गई। इस मामले में सोमवार दोपहर को जानकारी देते हुए सीएफओ ने बताया कि मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने क्विक रिस्पांस करते हुए 1 मिनट के अंदर लगी आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होंने टीम की प्रशंसा की।