लाडपुरा: रेलवे वर्कशॉप के ठेका कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे वर्कशॉप पर किया प्रदर्शन और नारेबाजी
Ladpura, Kota | May 6, 2025 शहर के रेलवे वर्कशॉप पर कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। रेलवे वर्कशॉप पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि उनके द्वारा वर्कशॉप में 325 रुपये प्रतिदिन पर कार्य करते आ रहे है परन्तु ठेकेदार द्वारा न तो उनका पीएफ जमा करवाया जा रहा है और नही समय पर वेतन दिया जा रहा है।