संझौली: बिक्रमगंज सासाराम पथ पर संझौली थाना क्षेत्र के बैरी पुल के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल
बिक्रमगंज सासाराम पथ पर संझौली थाना क्षेत्र के बैरी पुल के पास रविवार की रात 9 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सासाराम के गौरक्षणी निवासी धर्मवीर सिंह जख्मी हो गए। जख्मी बाइक सवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संझौली में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है.......