बाढ़: बाढ़ में चैत्र नवरात्रि के साथ रामनवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया
Barh, Patna | Mar 27, 2026 चैत्र नवरात्र के नवमी के अवसर पर बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ घाट पर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर लगभग 11 बजे मंदिर में माता की पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। आपको बता दें कि आज चैत्र नवरात्र का आखिरी दिन के साथ साथ रामनवमी का त्यौहार भी मनाया जा रहा है।