बिजनौर: गांव भोड़वाला में गुलदार ने एक गोवंश पर किया हमला मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Jun 17, 2024 बिजनौर जनपद के गांव भोड़वाला में एक गुलदार ने गोवंश पर हमला कर घायल कर दिया। गुलजार के हमले से गांव में दहशत फैल गई। किसानों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जल्द ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।