बिजनौर: बिजनौर में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस का एक्शन सीएमओ की गाड़ी की नीली बत्ती उतारने का वीडियो वायरल
Bijnor, Bijnor | Jun 17, 2024 बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड पर है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस सीएमओ की गाड़ी की नीली बत्ती उतारते हुए दिखाई दे रही है। जिलेभर में दर्जनों गाड़ियों की नीली बत्ती व लाल बत्ती तथा हुटर उतारे गए हैं। लगातार बिजनौर में एसपी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस अभियान चला रही है।