मुसाबनी: मुसाबनी के बंद पड़े अस्पताल के जंगलों में लगी भीषण आग, दमकल की मदद से आग को बुझाया
शनिवार को मुसाबनी प्रखंड स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के बंद पड़े अस्पताल के आसपास के जंगलों में भीषण आग लग गई और इससे सटे आई आर बी- 2 मुख्यालय के कुछ हिस्सों में भी सूखे पत्ते में आग लग गई, जिसके कारण अफरा तफरी का माहौल देखा गया।आनान फानन में थाना को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।