सीतापुर से पत्थलगांव की ओर आ रही एक कार सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक से खुद को बचाने के प्रयास में अचानक कट मार बैठी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार क्रमांक सीजी 20जे 4503 के चारों पहिए आसमान की ओर हो गए।कार में सवार लोगों को इस दुर्घटना में हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची।