मेसकौर: बारत में स्वच्छता कर्मियों के चयन को लेकर किया गया ग्राम सभा का आयोजन
Meskaur, Nawada | Jan 10, 2024 मेसकौर के बारत पंचायत भवन में बुधवार को बीडीओ दुनिया लाल यादव के आदेश के पर ग्राम सभा किया गया। ग्राम सभा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी ,चालक व उपचालक के चयन को लेकर अनुमोदन किया गया। बैठक में पर्यवेक्षक ने बताया कि वैसे अभ्यर्थी जो पर्यवेक्षक,स्वच्छता कर्मी , चालक या उपचालक के लिए आवेदन देना चाहते हैं। वे 17 जनवरी तक पंचायत कार्यालय बारत में जमा कर सकते है।