मुरादाबाद: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र निवासी बेटे की गलत संगत के चलते माता पिता ने किया बेदखल
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र निवासी दंपति ने अपने बेटे को बेदखल कर एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। दंपति के मुताबिक उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया है। इसके बाद उन्होंने उसे बेदखल करने का फैसला लिया है। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया उनका बेटा फैजल परिवार के साथ झगड़ा करता है और गंदी-गंदी गालियां देता है। माता-पिता हरकतों से उसकी परेशान है।