रायपुर: धान खरीदी में नया रिकॉर्ड, किसानों के खातों में पहुंचा ₹23,448 करोड़, लगातार धान खरीदी जारी
15 जनवरी गुरुवार दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी मुताबिक, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे धान खरीदी महाअभियान ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 13 जनवरी तक 17 लाख 77 हजार से अधिक किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों के खातों में सीधे ₹