कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वाले के खिलाफ की चालानी कार्रवाई
शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा अपने फेसबुक पेज पर एक पुराने एक्सीडेंट का वीडियो नन्दानगर घाट क्षेत्र का बताकर पोस्ट किया गया जबकि वास्तविकता में यह वीडियो किसी अन्य स्थान से संबंधित था। इस पोस्ट के वायरल होते ही स्थानीय लोगों में भ्रम और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के वीडियो पोस्ट करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की