हुज़ूर: सतपुड़ा भवन के सामने 7% महंगाई भत्ता व अन्य मांगों को लेकर मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Oct 25, 2024 केंद्रीय कर्मचारियों के समान 7% महंगाई भक्ता और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत, पदोन्नति, 7वें वेतनमान के अनुसार वाहन और गृहभाड़ा भक्ता देने सहित अन्य मांगों को लेकर सतपुड़ा भवन के सामने मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और मंत्रालय से होते हुए विंध्याचल भवन तक रैली भी निकाली।