फलका में पुलिस ने गुप्त सूचना पर नशे के विरुद्ध कारवाई करते हुए 06 शराब पियक्कड़ों को शराब के नशे में हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिसको लेकर फलका पुलिस ने रविवार की सुबह लगभग 10 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में पुलिस ने कुल 06 शराब पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है।