बालाघाट जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना नवेगांव पुलिस ने आज 31 जनवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कन्हड़गांव मार्ग पर घेराबंदी की।