बालाघाट: खुरसोडी चौक पर खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक गंभीर, क्रेन से कार निकाली, नवेगांव पुलिस कर रही जाँच
बालाघाट जिले के ग्रामीण थाना नवेगांव अंतर्गत गोंदिया रोड स्थित ग्राम खुरसोडी चौक पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहाँ बीती रात सड़क किनारे एक खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार कार जा टकराई, जिससे कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीती रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है।