ग्राम देवलीकला में एक अप्रशिक्षित कथित डॉक्टर के क्लिनिक पर गुरुवार को ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ शेलेन्द्र कटारिया द्वारा कार्रवाई कर सील किया गया है। ज्ञातव्य है कि मंगलवार को कथित डॉक्टर अज्जू खान के क्लिनिक पर उपचार के दौरान मुकेश पिता ज्ञानसिंग की मौत हो गयी थी। गलत तरीके से उपचार दिए जाने की शिकायत मिलने पर यह कार्यवाही की गई है।जानकारी शुक्रवार 8 बजे लगी