कटिहार: कटिहार के प्रभात नगर में 12 अप्रैल से 48 घंटे का अखंड हरी नाम संकीर्तन, सदस्यों ने दी जानकारी
हर साल की भांति इस साल भी प्रभात नगर में 48 घंटे का अखंड हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। गुरुवार की शाम 5 बजे कमेटी के सदस्यों ने इसकी जानकारी दी सदस्यों ने बताया कि 48 घंटे के हरि नाम संकीर्तन में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बाहर से कीर्तन मंडली बुलाया गया है।