साल्हावास: झज्जर -छुछकवास मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंपा -
झज्जर- छूछकवास मार्ग पर ट्रैक्टर के सामने आवारा पशु आने से सड़क हादसा होने का मामला सामने आया। जिसमे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का नागरिक अस्पताल झज्जर में पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान चरखी दादरी निवासी के तौर पर की गई।