सिवनी: SDO की हठधर्मी से 1000 एकड़ फसल सूखेगी, 5 गांवों के किसानों ने खोला मोर्चा, SDO के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
जल संसाधन विभाग के SDO उदयभान मर्सकोले की हठधर्मी ने कान्हीवाड़ा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को मुसीबत में डाल दिया है। SDO ने चुटका सी माइनर में पानी चढ़ाने वाली 4 दशक पुरानी अड़ाव संरचना (रिपटा) को जेसीबी से तुड़वा दिया, जिससे 5 गांवों की 1000 एकड़ फसल सूखने की कगार पर है,किसानों ने थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया.