झांसी: हत्या के अभियोग में नामजद अभियुक्त को रक्सा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज परिसर से किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Feb 29, 2024 दरअसल रक्सा के ग्राम खैरा में पिछले दिनों एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद थाना रक्सा में धारा 302/34 में मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते गोली मार कर हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को मेडिकल कॉलेज परिसर से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।